bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

तीसरी बार जोधपुर जेल पहुंचे सलमान

जोधपुर: salman फिल्मों में अक्सर जेल जाने के सीन देने वाले फिल्म अभिनेता सलमान खान वास्तविक जिंदगी में जेल जाते वक्त काफी नर्वस नजर आए। हालांकि उन्होंने पुलिस व जेल अधिकारियों से मजाकिया अंदाज में बतियाते हुए रिलेक्स मूड में दिखने की कोशिश की, मगर वे अपनी पीड़ा नहीं छुपा पाए।

जोधपुर एयरपोर्ट पर पुलिस की घेराबंदी देखकर सलमान काफी नर्वस हो गए थे । जब उन्हें वारंट दिखाया तो उनका चेहरा उतर गया। फिर उन्होंने अपने आपको संभाल लिया । फिर भी एयरपोर्ट के बाहर आते समय उनके चेहरे पर तनाव व मायूसी स्पष्ट झलक रही थी, कोर्ट तक पहुंचते-पहुंचते माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आई। जेल के दरवाजे पर पहुंचते ही वे एक बार फिर नर्वस हो गए। वहां एकबारगी भावुक तो हुए, लेकिन सामान्य दिखने की कोशिश करते नजर आए।

महेश के सामने खोले थे राज:
सलमान ने पिछली बार जेल के अपने संगी महेश के साथ अपनी शादी से लेकर हिरण शिकार के बारे में कई राज खोले थे। इस बारे मे महेश ने भास्कर के साथ बातचीत में खुलासा भी किया था कि सलमान ने उसे बताया कि वह निदरेष है औरजेल में उसकी जगह किसी और को होना चाहिए था। उसने इस केस की गंभीरता को नहीं समझा और किसी और बचाने के चक्कर में उसे सजा मिल गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: