bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

यूसुफ को वापस लाने में जुटी पीसीबी

yousufलाहौर: मोहम्मद यूसुफ के आईसीएल में शामिल होने से सकते में आई पीसीबी अब उनकी वापसी सुनिश्चित करने में जुटी है। पाक मीडिया ने पीसीबी के हवाले से लिखा है लॉसन और बोर्ड उनसे मिलकर चर्चा कर रहा है। इसके साथ ही उन्हें कुछ आर्थिक प्रस्ताव भी दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पीसीबी ने कहा था कि वह आईसीएल में जाने वाले किसी भी खिलाड़ी से चर्चा नहीं करेगी। न ही उन्हें वापस राष्ट्रीय टीम में वापस ही लिया जाएगा।

कुछ पूर्व खिलाड़ी चाहते हैं बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को आईसीएल और राष्ट्रीय टीम दोनों में खेलने की अनुमति देनी चाहिए।

पीसीबी के हवाले से कहा गया है कि उसके लिए अकेले ही निर्णय लेना संभव नहीं होगा। इससे भारतीय बोर्ड से संबंधों के साथ उसकी स्वयं की भी नीतियां भी प्रभावित हो सकती हैं। आईसीएल के बीसीसीआई के खिलाफ कोर्ट जाने के बाद स्थितियां और प्रतिकूल हो गईं हैं।

पाक टीम के मैनेजर तलत जानी ने इस बात की पुष्टि की कि यूसुफ को वापस राष्ट्रीय टीम में लाने के लिए बातचीत जारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: