News
International International कुआलालंपुर. मलेशिया जाने वाले 14 हजार भारतीयों की वीजा अवधि खत्म होने के बाद वहां प्रशासन को उनका अता-पता नहीं मिल रहा है। देश के गृह विभाग ने यह जानकारी दी है।
राजधानी के एक अखबार के मुताबिक पूरे देश भर में 25400 विदेशी टूरिस्ट्स का वीजा अवधि के बाद किसी को पता नहीं है। ये लोग अपने गृह देशों में नहीं लौटे हैं। इसी एजेंसी के मुताबिक इन लोगों में से 14 हजार लोग भारतीय बताए गए हैं। हालांकि इस एजेंसी ने इन भारतीयों की मलेशिया में मौजूदगी की अवधि का जिक्र नहीं किया है।
विजिट मलेशिया 2007 के अभियान को लेकर पिछले साल जब से मलेशियाई सरकार ने वीजा ऑन अराइवल की सुविधा शुरू की है, देश में करीब 8.32 लाख विदेशी टूरिस्ट्स अब तक आ चुके हैं।