bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

सलमान अब कैदी के गेटअप में

जोधपुर: salman सलमान के पिता सलीम व मां सलमा सोमवार दोपहर मुंबई से जोधपुर पहुंचे। सोहेल खान के साथ वे सलमान से मिलने जेल पहुंचे और शाम करीब पांच बजे सलमान से मिलने के लिए अर्जी दी। उनकी मुलाकात की पर्ची भी तैयार कर ली गई, मगर मीडिया ने नियम खिलाफ मिलाने के बारे में पूछताछ की तो जेल प्रशासन ने उन्हें सलमान से मुलाकात की अनुमति नहीं दी। अब मंगलवार को वे सलमान से मिल सकेंगे। बेटे से मुलाकात नहीं होने पर सलमान के मां-बाप काफी मायूस दिखे। उनके भाई सोहेल तो रोते हुए जेल परिसर के बाहर आए।

रो पड़े सलमान
सलमान को जब उनकी मां सलमा के जोधपुर आने के बारे में जेल स्टाफ ने बताया तो वे भावुक हो गए। वे बार-बार नंबरदार दिनेश पारीक और सिपाही से मां के बारे में पूछते रहे। जब शाम को उन्हें पता चला कि मां व पिता जेल में आकर बिना मिले चले गए तो वे रो पड़े।

राखी बांधेंगी बहनें
सलमान की बहनें अलवीरा व अर्पिता मंगलवार को जेल जाकर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी। इसके लिए जेल प्रशासन से विशेष अनुमति लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।

धार्मिक हुए सलमान
सलमान ने बीती रात जीसस का स्कैच बनाया। साथ ही बाबा मेहर की गॉड स्पीक्स नामक आध्यात्मिक किताब पढ़ी। रात 12 बजे सो गए,मगर मच्छर की वजह से काफी देर नींद नहीं आई। सुबह 8 बजे तक सोते रहे और उनके जागने पर जेल की चाय दी तो ठंडी होने की वजह से पीने से इनकार कर दिया। बाद में उन्होंने नंबरदार किशोर से काफी पिलाने का आग्रह किया,मगर जब असमर्थता जताई तो गरम चाय मांगी। वे बैरक के गेट पर ही बैठकर तनाव में सिगरेट पीते रहे। बाद में उनके लिए बनाई गई ब्लक टी। चाय पीने के बाद वे वर्जिश करने में व्यस्त हो गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: