Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

बनारसी दास गुप्ता नहीं रहे

भिवानी banarshi das gupta बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता (90) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार देर रात नई दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार को उनकी पार्थिव देह यहां लाई गई तथा राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनकी चिता को मुखाग्नि उनके बेटे अजय गुप्ता ने दी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गुप्ता ने मंगलवार देर रात 1:10 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें मस्तिष्क में गंभीर चोट लगने के बाद 10 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: