जोधपुर :
बालीवुड अभिनेता सलमान खान को अभी एक रात और जेल में काटनी पड़ेगी। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करने से राजस्थान हाईकोर्ट के जज जीके व्यास ने इनकार कर दिया। अब उनकी याचिका पर आज सुनवाई होने की उम्मीद है। उन्होंने सलमान की याचिका पर दूसरे बेंच से सुनवाई करने को कहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस बैंच के पास मामला जाएगा और इसमें कितना वक्त लगेगा।
सलमान खान अब तक चार दिन जेल में बिता चुके हैं। आज सलमान के वकील ने उनकी ओर से दायर जमानत याचिका में यह दलील दी थी कि इस मामले के दो अन्य अभियुक्तों को रिहा कर दिया गया जबकि वो भी शिकार के समय सलमान के साथ थे।
अब सलमान के वकीलों के पास कल तक का समय है। शुकवार को वकीलों ने हड़ताल का आह्वान किया है और इसके बाद साप्ताहंत की छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में सलमान को अभी जेल में और समय बिताने होंगे।
गौतलब है कि 1998 में फिल्म हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान खान दुर्लभ चिंकारा का शिकार किया था। इस मामले में वे तीसरी बार जेल भेजे गए हैं। पहली बार 1998 में उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।
इसके बाद सीजेएम की अदालत से पांच साल की सजा मिलने के बाद तीन दिनों तक उन्हें जेल में रहना पड़ा था। डिस्ट्रीक्ट सेशन कोर्ट द्वारा जमानत देने के बाद सलमान रिहा हुए थे। अब इसी कोर्ट ने उनकी पांच साल की सजा को बरकार रखा। सलमान को जोधपुर हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।