Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

वर्दी उतारेंगे मुशर्रफ: बेनजीर

लंदन :benzirपाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अपनी वर्दी उतारने को तैयार हो गए हैं। इंग्लैंड के डेली टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने कहा कि हमलोग एक समझौते के करीब हैं।

उन्होंने कहा कि वर्दी का मसला सुलझ गया है और मुशर्रफ सेना अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार हो गए हैं। बेनजीर ने कहा कि सेना पद छोड़ने का मसला काफी अहम था और कई दौर की बातचीत के बाद अंतत: मुशर्रफ इसके लिए तैयार हो गए।

हालांकि इस संबंध में राष्ट्रपति मुशर्रफ या उनकी तरफ से बातचीत कर रहे लोगों का कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुशर्रफ के सलाहकारों और बेनजीर भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेताओं के बीच में बातचीत हो रही है। इससे पहले संयुक्त अरब अमिरात में भी बेनजीर भुट्टो और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के बीच बातचीत हुई थी।

इससे पहले भी पाकिस्तान के एक अखबार ने यह कहा था कि आगामी चुनाव से पहले राष्ट्रपति मुशर्रफ सेना अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे। इसके लिए वे चाहते हैं कि सभी पार्टियों एकमत होकर उन्हें अगले पांच सालों के लिए फिर से राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: