|
जालंधर अब वार्ट वायरस से डरने की जरूरत नहीं, लवली इंस्टीच्यूट के स्टूडैंट्स अंकुश व कपिल ने वार्ट जैपर सर्किट बनाया है जो वार्ट वायरस को पांच मिनट में बॉडी में से खत्म कर देगा। वार्ट वायरस मिट्टी व प्लांट्स में ज्यादा होता है और किसानों व गार्डनर्स को प्रभावित करता है। वायरस उनकी स्किन को हार्ड कर देता है और बॉडी में स्वैलिंग कर जख्म बना देता है।
वायरस को ठीक करने के लिए पहले नाइट्रोजन व कैमिकल ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया जाता था जिसका प्रोसेस बहुत लंबा था। इलैक्ट्रिकल एंड इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के सैकेंड ईयर के अंकुश ने बताया 69 रुपए और तीन घंटों की लागत से यह सर्किट बनाया गया है। यह वार्ट जैपर सर्किट वायरस से ग्रस्त बॉडी के हिस्से को पांच मिनट में 21.41 हाट्र्ज की फ्रीक्वैंसी से शॉक देकर ठीक कर सकता है।
अंकुश ने बायो फील्ड के दौरान इस वायरस के बारे में पढ़ा था और वह इस तरह की ही कोई चीज बनाना चाहते थे। प्रोजैक्ट बनाने में उनकी प्रोजैक्ट कोआर्डीनेटर विनीत शर्मा ने बहुत हैल्प की।
अंकुश ने कहा पहले इस वायरस को ठीक करने का प्रोसेस बहुत लंबा था और फिर भी पूरी तरह से ठीक नहीं होता था, लेकिन इस प्रोजैक्ट से वायरस पांच मिनट के अंदर खत्म हो जाएगा।
इस तरह काम करता है वायरस से ग्रस्त हिस्से में फ्रीक्वैंसी इफैक्ट करती है और सर्कुलर डीएनए की नाइक्लोटाइड बांड को तोड़ देती है। जिससे डीएनए लीनियर हो जाता है व सैल वाल टूट जाती है और बॉडी मैटीरियल बाहर आ जाता है।
फायदे-नुकसान >> इलाज पांच मिनट में होगा। >> फेस पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। >> दोबारा वायरस इफैक्ट नहीं करेगा। >> प्रैगनेंट लेडीज पर इस्तेमाल नही। >> पहले फेस का ट्रीटमेंट नहीं किया जा सकता था।
इक्विपमेंट्स 5 कैपेसिटर्स-25, 210 व 250 वोल्ट के, मोस एफटी ट्रांसिस्टर, आईसी 555 टाइमर, रेसिस्टर, डायोड वैरीएबल रेसिस्टर, वैरीएबल रेसिस्टैंस, लाइट एमिटिंग डायोड, 9 वोल्ट बैटरी, ऑन ऑफ स्विच
यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात है कि हमारे स्टूडैंट्स इस तरह के प्रोजैक्ट कर रहे हैं। अगर इस तरह के प्रोजैक्ट्स में स्टूडैंट्स ज्यादा ध्यान देते हैं तो इससे आने वाले समय में उनको बहुत फायदा हो सकता है। - पीयूष वर्मा, एचओडी (ईईई)