bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

सलमान विरोधी व समर्थक आमने-सामने

जोधपुर: public राजस्थान हाईकोर्ट में बुधवार को सलमान की रिहाई के लिए उनकी पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई की कशमकश चल रही थी। वहीं जेल परिसर के बाहर सलमान के प्रशंसक उनकी रिहाई की दुआ करने के साथ ही उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। जबकि विश्नोई समाज के लोग नारेबाजी कर विरोध जता रहे थे। शाम को जब उनकी सुनवाई कल तक टलने की खबर आई तो प्रशंसक मायूस हो गए और विश्नोई खुश हो उठे।

सलमान को कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद लिए प्रशंसक बुधवार सुबह से जेल परिसर के बाहर एकत्रित होने लगे। दोपहर तक काफी तादाद में एकत्रित प्रशंसक नारेबाजी करने लगे। दोपहर बाद जब उन्हें पता चला कि जज ने सलमान की सुनवाई करने से इनकार कर दिया है और अगली बैंच में सुनवाई होगी तो प्रशंसकों की भीड़ हाईकोर्ट के लिए रवाना हो गई। वहीं उम्मेद उद्यान में आयोजित एक समारोह में शरीक होने बस में सवार होकर आए विश्नोई समाज के लोग सलमान के खिलाफ जमकर नारे लगाने लगे। इससे वहां माहौल गरमा गया।

कुछ विश्नोई कोर्ट परिसर के भीतर जाने का प्रयास करने लगे, मगर पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया। इस बीच सलमान के प्रशंसक उम्मेद उद्यान तक नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। सलमान के विरोधी व प्रशंसक आपस में टकराते, उससे पहले ही पुलिस उन्हें खदेड़ दिया। किसी झड़प की आशंका को देखते हुए कोर्ट परिसर व नई सड़क से कोर्ट परिसर बाहर तक भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: