Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

10 सितंबर को पाक लौटेंगे नवाज

इस्लामाबाद :

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 10 सितंबर को वापस पाकिस्तान लौट आएंगे। नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग के वरिष्ठ नेता शाद रफीक ने लंदन में पार्टी की दो दिनों तक चली बैठक के बाद आज वापसी घोषणा की।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कड़े विरोधी माने जाने वाले नवाज शरीफ को आठ साल पहले निर्वासित कर दिया गया था। फिलहाल वे लंदन में रह रहे थे।

पिछले सप्ताह पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने शरीफ के निर्वासन को वापस लौटने के साथ ही आगामी संसदीय चुनावों में भाग लेने की अनुमति दी थी। रफीक ने बताया कि 10 सितंबर को नवाज शरीफ अपने भाई और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ इस्लामाबाद लौटेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: