bhaskar Web English
HomeNewsNational National

डेरा चीफ गुरु राम रहीम सिंह को सम्मन

अम्बाला :deraअम्बाला की एक स्थानीय अदालत ने डेरा सच्च सौदा के प्रमुख गुरु राम रहीम सिंह और सात अन्य डेरा समर्थकों के खिलाफ हत्या और बलात्कार के मामलों में सम्मन जारी किया है। अदालत ने इनलोगों से चार अक्टूबर को हाजिर होने को कहा है।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश आरएन भारती ने नोटिस तब जारी की जब उनके वकील ने कोर्ट को इस बात की सूचना दी कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

सीबीआई द्वारा हत्या के दो मामलों और बलात्कार के एक मामले में 31 जुलाई को डेरा प्रमुख के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। इस चार्जशीट में राम रहीम सिंह को संप्रदाय के एक मैनेजर रणजीत सिंह, सिरसा के एक पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और एक साध्वी से बलात्कार के मामले में आरोपी ठहराया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: