मुंबई. चिंकारा शिकार के मामले में जोधपुर जेल से बेल मिलने के बाद रिहा हुए बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने शनिवार को कहा कि वे दोषी नहीं हैं और इसलिए शर्म से सिर झुकाकर जीने की कोई वजह नहीं है।
हॉट सेलिब्रिटी सलमान जोधपुर जेल से रिहा होने के बाद शुक्रवार देर रात मुंबई पहुंचे तो उनके घर के बाहर दिन भर से खड़े उनके प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में मीडिया से बात करते हुए सलमान ने कहा कि मैं होनी में भरोसा रखता हूं और मैं दोषी नहीं हूं। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में बिताए छह दिन आसान नहीं थे। जेल के अंदर की जिंदगी बहुत, बहुत मुश्किल होती है।
सलमान ने कहा कि मैं किसी को दोष नहीं देता। जो मेरे नसीब में लिखा है वही होगा और मैं उसे मंजूर करने को तैयार हूं। लेकिन मुझे मालूम है कि न्याय में थोड़ा वक्त लगता है और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इस मुश्किल से छूट जाऊंगा। सलमान ने अपने प्रशंसकों के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि वे अपनी भावनाओं पर काबू रखें। उन्होंने यह भी कहा कि वे भीड़ के सामने न आने के लिए ही कंपाउंड की दीवार पर चढ़े थे।
संजय को न हो जेल :
93 मुंबई ब्लास्ट केस में आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराए गए बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के बारे में सलमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि उन्हें सजा न हो।
राखी पर मैं रो पड़ा :
अपने परिवार को पनी ताकत बताते हुए सलमान ने कहा कि वे रक्षाबंधन के दिन उनके आंसू निकल पड़े। त्योहार पर अपनों से दूर रहने की पीड़ा को उन्होंने किस तरह से सहन किया है, यह वे ही जानते हैं।
रंगों का सहारा :
सलमान ने बताया कि जेल में गुजारे छह दिनों में उनके साथ रंग और ब्रश थे। उन्होंने इस वक्त का रचनात्मक फायदा उठाते हुए जेल में कुछ पेंटिंग्स बनाईं। सलमान ने कहा कि वे इन पेंटिंग्स को नीलाम करना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
* सलमान को जमानत मिली
* सलमान विरोधी व समर्थक आमने-सामने
* मां से मिलकर रो पड़े सलमान
* जीव सुरक्षा के आईकॉन बनें सलमान
* सलमान अब कैदी के गेटअप में
* जेल में मनेगी सलमान की राखी