Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

इजरायल और फिलिस्तीन में लोकप्रिय हैं बिग बी

यरूशलम :

Amitabhइजरायल के फिलिस्तीनियों के बीच लगभग हर एक मुद्दे पर मतभिन्नता रहती है लेकिन यदि मामला बिग बी का हो तो सामान्य तौर पर दोनों देशों के लोग एकमत नजर आते हैं। इजरायल और फिलिस्तीन में अमिताभ बच्चन खासे लोकप्रिय हैं।

दोनों देशों में बिग बी की लोकप्रियता हॉलीवुड के स्टार कलाकारों को भी मात दे रही है। यरूशलम की गलियों में घूमते हुए आपको बॉलीवुड के गीत सुनाई पड़ जाएंगे। इन गीतों में ज्यादातर गाने आपको उन फिल्मों के सुनने को मिलेंगे जिनमें अमिताभ बच्चन ने काम किया है।

यहां के अधिकतर म्यूजिक की दुकानों में भारतीय फिल्मों के डीवीडी मिल जाएंगे। यहां एक डीवीडी की कीमत करीब पांच सौ रुपए है। यहां यदि अमिताभ बच्चन को किसी से चुनौती मिल रही है तो वो है शाोले का गब्बर सिहं।

अमजद खान द्वारा निभाए गए इस चरित्र की लोकप्रियता यहां बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में बरकरार है। सेपलासा के चर्च के पास एक दुकान चलाने वाले 22 वर्षीय यासर ने कहा कि मैं अमिताभ बच्चन और अमजद खान को पसंद करता हूं। उनकी एक्शन फिल्में मुझे अधिक अच्छी लगती हैं। यासर ने कहा कि वे और उसके दोस्त अमिताभ बच्चन की अधिकांश फिल्में देख चुके हैं।

यासर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म के एक गाने को गाकर भी सुनाया। 43 वर्षीय व्यापारी बेकहम ने बताया कि वह किशोरावस्था से ही अमिताभ बच्चन की फिल्मों का शौकीन रहा है। उसने दीवार फिल्म में अमिताभ के डायलाग को सुनाया।

इससे पहले राजकपूर भी यहां काफी लोकप्रिय रहे हैं। अमिताभ, अमजद खान के अलावा बॉलीवुड स्टार शाहरुखखान, सलमान खान, आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और जूही चावला भी यहां काफी लोकप्रिय हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: