|
नई दिल्ली.सरकार ने आज कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार पर यूपीए और वामदलों की कोर समिति का गठन शीघ्र कर लिया जाएगा।
विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने इस समिति में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह या यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को शामिल करने के सवालों को अलग रखते हुए केवल इतना कहा कि एक से दो दिनों के अंदर समिति का गठन कर लिया जाएगा।
नई दिल्ली में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के संपादकों के एक सम्मेलन में भाग लेने आए विदेश मंत्री ने इस सम्मेलन से अलग पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। उधर, लेफ्ट भी सरकार पर अपना दबाव बनाए हुए है।
कोलकाता में सीपीआई के महासचिव एबी बर्धन ने कहा कि यदि सरकार लेफ्ट की चिंताओं को दरकिनार करते हुए अपने मूल प्लॉन पर चलेगी तो इसका गंभीर परिणाम होगा।
लेफ्ट ने परमाणु करार पर बनने वाली समिति के लिए पहले ही प्रकाश करात, सीताराम येचुरी, एबी बर्धन, डी राजा, अवनी रॉय और देबव्रत विश्वास के नामों की घोषणा कर दी है।