Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

पिकअप पलटी, एक मरा पांच घायल

चूरू: सालासर थाना क्षेत्र में भींवसर प्याऊ के पास मंगलवार शाम पिकअप (जीप) पलटने से चालक की मृत्यु हो गई और पांच जने घायल हो गए। दुर्घटना पिकअप का टायर फटने से हुई।

थानाप्रभारी पन्नालाल ने बताया कि पिकअप में सवार लोग बकरियां भरकर कातर से सीकर जा रहे थे। सुजानगढ़-सालासर सड़क मार्ग पर भींवसर प्याऊ के पास अचानक पिकअप का पिछला टायर फट जाने से चालक संतुलन नहीं बना सका, जिससे वाहन पलट गया और चालक भागीरथसिंह पुत्र मन्नूसिंह भाटी निवासी बऊ की मौके पर मृत्यु हो गई। इसके अलावा पिकअप में सवार खालिद, जमालुदीन, हरुण, आबिद व इमरान घायल हो गए। पुलिस ने इमरान के पर्चा बयान पर मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: