Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

बिपाशा और कैटरीना में सुलह

BIPASHAबिपाशा और कैटरीना कैफ के बीच पिछले एक साल से जारी मतभेद अब खत्म हो गए लगते हैं। यशराज बैनर के तहत बन रही एक फिल्म में दोनों एक साथ नजर आएंगी। सूत्रों के अनुसार यशराज जैसे बैनर का ऑफर छोड़ न पाने की मजबूरी के कारण ही दोनों ने आपस में समझौता कर लिया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही कैटरीना कैफ ने बिपाशा के साथ जारी मतभेदों को खुले तौर पर स्वीकार किया था। दोनों के बीच मतभेद पिछले साल आयोजित एक रॉक कंसर्ट के दौरान तब उभरे थे, जब कार्यक्रम में मौजूद जॉन अब्राहम और सलमान के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। दोनों के झगड़े ने बाद में उनकी गर्लफ्रेंड्स, यानी बिपाशा और कैटरीना को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना के बाद बिपाशा और कैटरीना ने आपस में बात करना तो दूर, एक-दूसरे की तरफ देखना भी बंद कर दिया। अब हाल में यशराज फिल्म्स ने दोनों को साइन किया है। फिल्म का डायरेक्शन ‘सलाम नमस्ते’ और ‘तारा रम पम’ फेम सिद्धार्थ राज आनंद करने वाले हैं। फिल्म में बिपाशा और कैटरीना के अलावा दीपिका पादुकोण और मिनीषा लांबा भी होंगी, जबकि रणवीर कपूर फिल्म के हीरो होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: