|
News
International International टोक्यो:
अपने नौनिहाल की एक अदद मुस्कान के लिए मां-बाप न जाने अनगिनत पलों का इंतजार करते हैं, वो पल आता है और केवल यादों में बसकर रह जाता है क्योंकि आपका कैमरा ऐन वक्त पर दगा दे जाता है। ऐसे माता-पिताओं को सोनी कापरेरेशन 21 सितंबर को एक अनूठा तोहफा देने जा रहा है। यह एक ऐसा कैमरा होगा जो सामने वाले की मुस्कुराहट को ताड़ लेगा और पलक झपकते ही उस पल को हमेशा के लिए कैद कर लेगा। यह कैसे संभव किया गया इस बारे में फिलहाल सोनी ने चुप्पी साध रखी है।
इस कैमरे की खासियत यह है कि आप इसे तीन तरह की मुस्कानों-हल्की, सामान्य मुस्कान और दिलकश मुस्कान- के लिए प्रोग्राम कर सकते हैं। मुस्कान देखते ही यह कैमरा खुद-ब-खुद एक-दो नहीं पूरी छह तस्वीरें उतार देगा यानी आपकी खुशी हो जाएगी छह गुना। इन कैमरों से ली गई तसवीरों को अपने पसंदीदा टीवी शो की तरह 1080 हाईडेफिनिशन रिजोल्यूशन में देखा जा सकेगा। कैमरे को एचडीटीवी सेट से जोड़ा जा सकेगा।
सोनी की साइबर शॉट ‘टी’ सीरीज मॉडल
-डीएससी-टी 200
-कीमत लगभग 17 हजार रुपए
-एलसीडी स्क्रीन 3.5 इंच -8 मेगापिक्सल
-5 गुना ऑप्टिकल जूम वाली कार्ल जेस लेंस
-कैमरा मिलेगा सिल्वर, काले और लाल रंग में डीएससी-टी70
- कीमत लगभग 15 हजार रुपए
-एलसीडी स्क्रीन तीन इंच
-3 गुना ऑप्टिकल जूम वाली कार्ल जेस लेंस
-कैमरा मिलेगा सिल्वर, काले, सफेद और गुलाबी रंग में।