|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ पंजाब पुलिस के इंटैलिजैंस विंग ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके सांसद बेटे सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं।
मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते में विस्फोटक सामग्री को नष्ट करने वाले एक और दस्ते को शामिल किया जा रहा है। यह दस्ता अब जूनियर बादल के साथ भी चलेगा। उनके सुरक्षा काफिले में विषेष ट्रेनिंग वाले कमांडो भी तैनात किए जा रहे हैं, जिनकी संख्या तीन दर्जन से अधिक बताई जा रही है। पंजाब के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को जारी किए गए निर्देश में मुख्यमंत्री और सुखबीर बादल की पब्लिक मीटिंगों के लिए सुरक्षा के लिए एडवांस पार्टियां भेज कर सुरक्षा इंतजामों के लिए कहा गया है।
इसलिए लेना पड़ा फैसला सीएम की सुरक्षा में खास इंतजाम करने का मुख्य कारण हाल ही में लुधियाना के निकट उनके दौरे से कुछ समय पहले 3.5 किलो आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक सामान मिलना बताया गया है। पुलिस को आशंका है कि जिस व्यक्ति की कार में से विस्फोटक सामग्री मिली है।। कहीं उसके आतंकियों के साथ तो संबंध नहीं हैं। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।
आरडीएक्स मामले की जांच के लिए कमेटी लुधियाना के मुल्लांपुर के पास एक कार से साढ़े तीन किलो आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक सामग्री मिलने की जांच और कार चला रहे गुरप्रीत सिंह को पकड़ने के लिए डीजीपी ने लुधियाना के एसएसपी आर.के.जायसवाल के नेतृत्व में एसपी (डी) गुरप्रीत सिंह तूर और एसपी सिटी-1 सुखचैन सिंह पर आधारित एक टीम गठित की है।
कहीं जेएंडके के आतंकियों से संबंध तो नहीं पुलिस की नई गठित जांच टीम इस बात को लेकर भी जांच कर रही है कि जिस गुरप्रीत की कार से आरडीएक्स मिला है, उसके कहीं जम्मू-कश्मीर के आतंकियों के साथ संबंध तो नहीं।
दूसरे राज्यों के वाहनों की चैकिंग आरडीएक्स मिलने के बाद सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि दूसरे राज्य से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए और दिन-रात नाके लगाए जाएं।
आरडीएक्स की बरामदगी के मामले की फिलहाल जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना उचित नहीं है। -एनपीएस औलख, डीजीपी, पंजाब