Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

आठ जिलों के डीसी बदले

राजधानी हरियाणा मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल में आठ जिलों के डीसी बदल दिए। इसके साथ ही अफसरशाही में सीनियर स्तर पर भी संक्षिप्त, लेकिन महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल में कुछ अफसरों को पोस्टिंग नहीं मिलने से एक और तबादला लिस्ट जल्द आने की संभावना है।

इस लिस्ट में कुछ एसडीएम भी बदले जा सकते है। केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर जा रहे एन.बाला भास्कर की जगह स्वास्थ्य विभाग के वित्तायुक्त व प्रधान सचिव एसपी शर्मा को लगाया गया है। खेल विभाग के आयुक्त व सचिव नरेंद्र कुमार जैन अब मछली पालन विभाग का जिम्मा संभालेंगे। समीर माथुर को जनस्वास्थ्य विभाग के वित्तायुक्त व प्रधान सचिव का जिम्मा दिया गया है। यह पद धर्मवीर को राजस्व विभाग दिए जाने के कारण रिक्त था। पुनर्वास विभाग के आयुक्त व सचिव सरबन सिंह अब खेल विभाग के आयुक्त व सचिव होंगे। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की सीए रही नवराज संधु अब स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त व सचिव होंगी।

ये होंगे नए डीसी महेंद्र कुमार (पानीपत), राजेंद्र कटारिया (पंचकूला), सुरेश गोयल (कैथल), मोहम्मद शाइन (अंबाला), विजय दहिया (झज्जर) अमनीत रत्न (महेंद्रगढ़), टीएल सत्यप्रकाश भिवानी पंकज अग्रवाल (कुरूक्षेत्र)

ये होंगे एडीसी : अभय सिंह यादव (रिवाड़ी) हरदीप कादियान (जींद), अजय मलिक (गुड़गांव), युद्ववीर ख्यालिया (सिरसा), एसपी सराओ (अंबाला), अमित अग्रवाल (रोहतक), नरेंद्र कुमार (पानीपत)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: