Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaHisar Hisar

बागवानी व मछली पालन क्षेत्र में बिजली महंगी

हिसार प्रदेश में बागवानी व मछली पालन क्षेत्र में बिजली के उपयोग के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट अधिक देने होंगे। हरियाणा इलेक्ट्रीसिटी रेग्यूलेटरी कमीशन द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब उक्त दोनों क्षेत्रों के बिजली कनेक्शनों पर 40 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज लगेगा। दोनों बिजली निगमों ने उक्त स्पष्टीकरण पत्र के बाद इसे लागू कर दिया है।

अब तक बागवानी व मछली पालन को बिजली के लिए 2 रुपए प्रति यूनिट देने थे लेकिन भविष्य में उन्हें 2 रुपए 40 पैसे प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा। यह सरचार्ज 1 दिसंबर 2006 से लिया जाएगा। अब क्यों लगाया सरचार्ज: इन दोनों क्षेत्रों पर अब सरचार्ज इसलिए लगाया गया है।

क्योंकि पहले इन क्षेत्रों को सरचार्ज लगाने वाली सूची में शामिल नहीं किया गया था। एलटी इंडस्ट्रीज में आने वाले इन दोनों क्षेत्रों की बिजली दर कुछ महीने पहले सरकार ने 4 रुपए 28 पैसे से घटा कर 2 रुपए प्रति यूनिट कर दी थी, इस कारण से ये सरचार्ज वाली सूची में शामिल नहीं हो पाए थे। अब एचईआरसी ने स्पष्टीकरण पत्र लिख कर दोनों निगमों से इन पर भी एलटी इंडस्ट्रीज के हिसाब से फ्यूल सरचार्ज लगाने के लिए कहा है।

एचईआरसी से मिले स्पष्टीकरण पत्र के अनुसार अब बागवानी व मत्स्य क्षेत्र में भी एलटी इंडस्ट्रीज के अनुरूप 40 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज लगेगा। यह सरचार्ज 1 दिसंबर 2006 से लागू होगा। -सीके शर्मा, जीएम कमर्शियल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, हिसार





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: