|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ जर्मनी की रिटेल कंपनी मैट्रो कैश एंड कैरी पंजाब में अपने वितरण व परचून केंद्रों के लिए 900 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी ने जालंधर, लुधियाना व अमृतसर में ईकाइयां खोल कर अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं।
किसानों की आय में होगा इजाफा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस संबंध में जर्मनी की इस कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ अपने सरकारी आवास पर एक बैठक की। कंपनी के निदेशक (विकास व प्रसार) ऐरिक सचमिट ने मंगलवार यहां कहा कि उनकी कंपनी के पंजाब में आने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। कंपनी की इन ईकाइयों में 2700 लोगों को रोजगार मिलेगा। किसानों से सीधे रूप में कंपनी की सब्जी व फलों की खरीद करेगी।
मोहाली में भी खुलेगा वितरण केंद्र केंद्र कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मारटिन ने कहा, मोहाली, पटियाला व बठिंडा में भी जल्दी ही तीन और वितरण केंद्र खोले जाएंगे।
एक महीने में पूरी हों औपचारिकताएं इस मौके पर मुख्यमंत्री बादल ने कहा, एकल खिड़की योजना के तहत कंपनी के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएं। उन्होंने एक महीने के भीतर सारी प्रक्रिया पूरी करने के भी निर्देश दिए हैं। यह कंपनी खाने से संबंधित 1800 आइटम उपलब्ध कराएगी।