|
चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों और छह हरियाणा प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें आयुक्त, सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी हैं। ये तबादले वित्त, स्वास्थ्य और खेल समेत अन्य विभागों में भी किए गए हैं।
पानीपत, कैथल, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, झज्जार, महेंद्रगढ़, भिवानी और अंबाला के उपायुक्तों का तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही भूपेंद्र सिंह हुडा की सरकार ने सात जिलों के अतिरिक्त उपायुक्तों का भी तबादला कर दिया है।