चेन्नई.सीपीएम के महासचिव प्रकाश करात ने भारत अमेरिका परमाणु करार पर यूपीए और वामदलों को मिलाकर गठित संयुक्त समिति के बार में पूछे जाने पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
विशाखापट्नम में एक विरोध रैली में शामिल होने आए करात ने पत्रकारों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवालों पर केवल इतना कहा कि समिति की घोषणा हो चुकी है और मुझे इस बार में कुछ नहीं कहना है।
बंगाल की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना और भारतीय नौसेना की होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास का वामपंथी दल विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध रैली में शामिल होने के लिए करात विशाखापट्नम पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कल रात विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में वामदलों की ओर से प्रकाश करात, सीताराम येचुरी, एबी वर्घन, डी राजा, देवव्रत विश्वास के अतिरिक्त आरएसपी के टीजे चंद्रचूड़ भी शामिल हैं।