Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

कम हुआ सोनम का वजन

SONAM KAPURसंजय लीला भंसाली की ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने फिल्म के लिए ३0 किलो तक वजन कम किया है। संजय लीला भंसाली ने जब उन्हें इस फिल्म का ऑफर दिया था, तब सोनम का वजन ८५ किलो के आसपास था। किरदार को देखते हुए जब सोनम ने ३0 किलो वजन कम किया तब कहीं जाकर भंसाली ने उन्हें नायिका बनाया।

खुद संजय लीला भंसाली ने यह जानकारी दी है। भंसाली ने बताया कि ‘ब्लैक’ के वक्त सोनम मेरी सहायक के रूप में काम कर रही थीं। उसी वक्त मेरे मन में ‘सांवरिया’ की कल्पना आई। मैंने सोनम को फिल्म की स्क्रिप्ट दी और कहा कि इस फिल्म की नायिका तुम हो। सोनम को पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब उसे लगा कि मैं सीरियसली बोल रहा हूं तो उसने भी इसे सीरियसली ही लिया। किरदार पढ़कर ही उसे समझ में आया कि इसके लिए वजन कम करना जरूरी है और उसने तुरंत ही वजन कम करना शुरू कर दिया।

सोनम ने वजन कम करने के बाद जब फिल्म की नायिका की तरह गेटअप किया, तब मुझे महसूस हुआ कि यही है वह जो मैं फिल्म में नायिका के रूप में दिखाना चाहता हूं। वजन कम करने के साथ ही सोनम ने अभिनय पर भी ध्यान दिया। मुझे यह बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि पहली ही फिल्म में सोनम ने अपने पिता का नाम बरकरार रखा। इस बारे में अनिल से बात करने पर उन्होंने बताया कि सोनम का वजन पहले बहुत अधिक था। वह जब पढ़़ाई के लिए दो साल बाहर थी, तब उसका वजन और भी बढ़ गया था, लेकिन अब वह बिलकुल फिट है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: