|
उदयपुर:
इंजीनियरिंग सैकंड ईयर में फेल हुए एक छात्र ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। सीटीआई कॉलेज के इस छात्र ने सुसाइड नोट में स्वेच्छा से आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस के अनुसार केरल हाल प्रभातनगर सेक्टर पांच निवासी विजय (२२) पुत्र रामचंद्र पी.के. ने मंगलवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय उसके पिता व मां जानकी अम्मा ड्यूटी पर गए हुए थे। दोपहर में जब उसकी मां घर लौटी तो शव रोशनदान से लटका मिला।
विजय के दोस्तों ने बताया कि दो दिन पूर्व घोषित रिजल्ट में वह फेल हो गया। इसकी जानकारी उसके परिजनों को नहीं थी। विजय की मां पलोदड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स है तथा राजस्थान डीजल में कार्यरत हैं। उसका भाई अजय बैंगलूर में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है।
मुझे इस दुनिया से जाना है..
सुसाइड नोट में विजय ने लिखा है-मुझे इस दुनिया से जाना है। मैं किसी के दबाव में आत्महत्या नहीं कर रहा। हां, भाई विजय की सगाई पहले से निर्धारित 14 सितंबर एवं शादी 24 जनवरी को ही होनी चाहिए। इसमें मेरी वजह से कोई रुकावट न आए।