|
News
International International काबुल: दक्षिणी अफगानिस्तान के गजनी में नाटो सैनिकों और तालिबान के बीच हुए संघर्ष में 75 तालिबान आतंकी मारे गए जबकि दो नाटो सैनिकों की मौत हो गई।
पिछले एक सप्ताह के दौरान हुए संघर्ष में 300 विद्रोही मारे जा चुके हैं।हालांकि नाटो के मारे गए दो सैनिकों की राष्ट्रीयता का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
दक्षिणी अफगानिस्तान के गजनी इलाके में ही तालीबान ने 19 दक्षिण कोरियाई नागरिकों को बंधक बना रखा था। यह इलाका तालिबान के वर्चस्व का इलाका है। तालिबान के प्रवक्ता युसूफ अहमदी ने संघर्ष की पुष्टि की है और बताया कि मारे गए सभी लोग आम नागरिक हैं।