|
भिवानी शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की समाप्ति तक पाबंदी लगा दी है। मंगलवार को शिक्षा विभाग के वित्तायुक्त ने पत्र भेजकर नियुक्ति पर रोक लगा दी है। निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षा बोर्ड की आठवीं, दसवीं व बारहवीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की समाप्ति तक किसी भी स्कूल में गेस्ट टीचर की भर्ती न किए जाएं।
सभी कैटेगरी के गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति पर पाबंदी रहेगी। शिक्षा विभाग ने गत 31 अगस्त तक गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति पर रोक लगा रखी थी, लेकिन अब प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने के कारण इन पर दोबारा बैन लगाया गया है। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर वत्स ने इस प्रकार के पत्र आने की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग ने यह फैसला शिक्षा बोर्ड के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं को देखते हुए लिया है।