Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

रिश्तों की डोर से तोहफे

जालंधर टीचर्स और स्टूडैंट्स के रिश्तों की साख है टीचर्स-डे। यह वह सैलीब्रेशन है, जिसमें गुरु-शिष्य के बीच का रिश्ता और गहरा होता है। आज बुधवार को टीचर्स-डे सैलीब्रेट किया जा रहा है। तो फिर जिस टीचर ने हमें पढ़ाई-लिखाई जैसा अनमोल तोहफा दिया है, उसके लिए हमारा तोहफा भी खास होना चाहिए।

यही सोचकर दिन भर स्टूडैंट्स ने अपने टीचर्स के लिए तोहफे खरीदे। कौन से तोहफे हिट हैं टीचर्स के लिए इस पर हुई स्टूडैंट्स व यंगस्टर्स में चर्चा। इस बारे में तो टीचर्स-डे पर ब्रांडेड गिफ्ट आइटम्स ऐसी आई हैं, जिनमें गुरु-शिष्य के प्रेम की परंपरा तक शामिल है। हालांकि दुकानदारों के लिए यह पहला मौका नहीं था जब वे टीचर्स-डे स्पैशल गिफ्ट लाए हों।

मगर इस बार तो वे खुद भी टीचर्स-डे का क्रेज व इस पर आए गिफ्ट देखकर उत्साहित हैं व हैरत में भी हैं। दुकानदारों का मानना है कि गिफ्ट व ग्रीटिंग्स ऐसे हैं, जिन्होंने दिल के तार छुए हैं हर किसी के। कौन से गिफ्ट रहे स्टूडैंट्स के बीच हिट और कौन से गिफ्ट आज बुधवार को टीचर्स-डे पर टीचर्स के घर की शोभा बढ़ाएंगे

आर्चीज ने ऐसे गिफ्ट और ग्रीटिंग उतारे हैं, जिनमें कुछ शब्द ऐसे लिखें हैं कि पढ़ने और पाने वाले भावुक हो जाएं। आर्चीज गैलरीज से मिले आंकड़ों के मुताबिक इस बार उनकी सेल में बढ़े ग्रीटिंग ज्यादा शामिल रहे। जिन्हें स्पैशली कलरफुल पम्फलेंट के साथ मार्केट में उतारा गया है।

टीचर्स-डे के लिए अधिक बिकने वाले गिफ्ट्स में सहारा नामक का गिफ्ट शामिल है। जिसमें दो हाथ एक-दूसरे को यूं पकड़े हैं कि सहारे की डोर से बंधे हों। इसका प्राइज 650 रुपए है। खासियत है कि इसमें वो पल संजोया हुआ है जिस पल में स्टूडैंटस के लिए टीचर पिता समान बनता है।

यह म्यूजिक या फाइन आर्ट्स के टीचर के लिए सबसे बेहतर गिफ्ट है। इसमें नृत्य की देवी को संगीत पर नाचते दिखाया गया है। इसके आसपास बना चक्र सफलता है। जिसमें इस बात का उल्लेख स्पष्ट है कि यह सफलता की शान है, जिस पर बिना गुरु के नहीं पहुंचा जा सकता है। इसका प्राइस 650 रू. है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: