bhaskar Web English
HomeNewsMetrosLucknow Lucknow

यूपी के विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री का इस्तीफा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. सुधीर कुमार गोयल ने बहुजन समाज पार्टी को मजबूत और व्यापक बनाने के लिए अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

डॉ.गोयल का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर देश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण मध्यावधि चुनाव के लिए पैदा हो रही परिस्थितियों के मद्देनजर संगठन की मजबूती के लिए पद से इस्तीफा दिया है।

डॉ. गोयल ने कहा है कि देश के राजनीतिक हालात जिस तरह के हैं, उसमें बसपा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के माहौल में देश में मध्यावधि चुनाव का आभास हो रहा है। इसके साथ ही कुछ समय बाद देश के कुछ राज्यों में विधानसभा के भी चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मायावती ने जो काम किया है, उसके कारण देश की जनता उनकी ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि देश का सर्वजन सुश्री मायावती के नयी दिल्ली के साउथ ब्लाक की कुर्सी पर बैठने का सपना देखने लगा है।

अपने पत्र में डॉ.गोयल ने कहा कि सर्वजन की इस आकांक्षा को अमल में लाने के लिए पार्टी संगठन को राष्ट्रव्यापी स्तर तक ले जाने और उसे मजबूत बनाने की बहुत जररत है। ऐसे में जनता के सपने को पूरा करने के लिए वह मंत्री पद से इस्तीफा देकर एक समर्पित सिपाही की तरह संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: