|
जयपुर:
राजस्थान के राजसमंद जिले के चारगुजा थाना क्षेत्र में देसुरी घाटी में एक ट्रक के गहरी खाई में गरि जाने से 83 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 40 लोग घायल हुए हैं। ये सभी ट्रक में सवार होकर रामदेवरा मेले में जा रहे थे, लेकिन पहले ही हादसा हो गया है।
घटनास्थल उदयपुर से 100 किलोमीटर दूर है। माना जा रहा है कि ट्रक में 150 से ज्यादा लोग सवार थे। मेडकिल टीम और प्रशासनकि अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।