bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

फोर्ब्स की सूची में भारतीय कंपनियों की धाक

वाशिंगटन.Forbseअमेरिका की फोर्ब्स पत्रिका की तरफ से जारी एशिया की टॉप 50 कंपनियों की सूची में भारतीय कंपनियों ने अपना जलवा बरकारर रखा है। टॉप 50 की सूची में भारत की 12 कंपनियां शामिल हैं जिनमें चार आईटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियां हैं।

आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल तेजी से बढ़ती कंपनियां हैं जो शहरों के अलावा अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी पैठ तेजी से बना रही हैं। ग्रेसिम, लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस जैसी कंपनियां इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

इस सूची को तैयार करने से पहले फोर्ब्स ने इन कंपनियों के परफारमेंस पर गहरी नजर रखी। इसके तहत लंबे से मिल रहे मुनाफे, बिक्री और कमाई में वृद्धि, स्टॉक बाजार का प्रोत्साहन और संभावित लाभ आदि पर विचार किया गया।

इस सूची में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल, भारती एयरटेल, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस टेक्नोलॉजी, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सत्यम कंप्यूटर सर्विस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, टाटा स्टील और विप्रो शामिल हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: