Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

एलिस्टर परेरा की जमानत अर्जी खारिज

मुंबई.pareraबांबे हाईकोर्ट ने हिट एंड रन मामले में दोषी करार दिए गए एलिस्टर परेरा की जमानत याचिका खारिज कर दी। परेरा को हाईकोर्ट ने कल तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।

एल्स्टिर परेरा ने शराब के नशे में धुत होकर मुंबई के कार्टर रोड इलाके में अपनी गाड़ी से 15 लोगों को कुचल दिया था। इनमें से सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि आठ लोग जख्मी हो गए थे।

परेरा ने कोर्ट के आदेश के बाद कल आत्मसर्पण कर दिया था। उसे आर्थर रोड जेल में रखा गया है। हाईकोर्ट ने परेरा पर पांच लाख रुपए जुर्माना देने के निचली अदालत के फैसले को बहाल रखा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: