Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty कवर स्टोरी :
सुंदर दिखने की चाह किसमें नहीं होती। हरेक व्यक्ति सुंदर दिखना चाहता है। पहले अपनी देसी जड़ी-बूटियों से जितना संभव था, अब कॉस्मेटिक सर्जरी से उससे हÊार गुना Êयादा संभव है। आंख, नाक, कान यानी शरीर का हर अंग आप अपनी Êारूरत के मुताबि़क 'सुधरवा' सकते हैं।
क्या है आ़िखर यह कॉस्मेटिक सर्जरी?दरअसल यह पूरी तरह से सर्जरी यानी चीरफाड़ की प्रक्रिया है। यह शल्य क्रिया तरह-तरह की होती है। कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लक्ष्यजीत धमानी इसी की बात कर रहे हैं, 'यह सर्जरी कई तरह की होती है, जिसके द्वारा शरीर के विभिन्न हिस्सों को संवारा जाता है। इसमें बालों को रोपना, चेहरा संवारना, नाक, भौं-पलकें, होंठ, वक्ष आदि को ठीक करना बिल्कुल आम है।
इस तरह की सर्जरी अतिरिक्त चर्बी छांटने विशेषकर पेट का आकार कम करने के लिए भी की जाती है।' लीलावती अस्पताल में कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. श्रीरंग पुरोहित इसके बारे में बताते हुए कहते हैं, 'यह पूरे औÊारों से की जाने वाली शल्य क्रिया है, जिसमें एक ऑपरेशन की तरह ही तमाम सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। इसी तरह इसमें वह सारे ़खतरे भी हैं, जो किसी शल्य क्रिया में होते हैं।' वह आगे जोड़ते हैं, 'कॉस्मेटिक सर्जरी में कभी-कभी आठ घंटे भी लग जाते हैं, जबकि कभी यह एक घंटे से भी कम समय में पूरी हो जाती है।'
एक फाइव स्टार होटल में फ्रंट ऑफिस एक्जिक्यूटिव छब्बीस वर्षीय अमित महाजन को अच्छी तरह पता है कि आनुवंशिक कारणों से उनके बाल झड़े हैं। अपने व्यक्तित्व की यही कमी उनको बेहद खलती थी, सो उन्होंने Êयादा देर नहीं की और सीधे हेयर ट्रांसप्लांट का रास्ता चुना। उनके अनुसार, 'ब़गैर बालों के मैं बहुत अच्छा नहीं दिखता था। जबकि यहां काम करते हुए मुझे रोÊाना सेकड़ों नए लोगों से मिलना पड़ता है। ऐसी स्थिति में मैं नहीं चाहता था कि गंजेपन का कोई नकारात्मक असर मेरे कामकाज पर पड़े।'
कामकाजी लोगों में हेयर ट्रांसप्लांटेशन सबसे Êयादा लोकप्रिय है। बालों का इलाज करने वाले रिस्टोरेशन सर्जन डॉ. संदीप सेटर भी इसकी पुष्टि करते हैं, 'बालों की सर्जरी कराने वालों की तादाद 50 से 70 प्रतिशत बढ़ गई है। मैं हर माह बाल रिस्टोर करने के 8 से 10 ऑपरेशंस करता हूं। इनमें से Êयादातर लोगों की उम्र 25 से 30 साल होती है।' सॉफ्टवेयर तथा बीपीओ उद्योगों से जुड़े लोग बालों को पुन: लगवाने वालों में सबसे आगे हैं। डॉ. संदीप के मुताबि़क 'ऐसे लोग जिन्हें अपने कामकाज के सिलसिले में अनेक प्रकार के लोगों से लगातार मिलते-जुलते रहना पड़ता है, वह ऐसे ऑपरेशंस Êयादा कराते हैं। मेरे पास आने वालों में 40 प्रतिशत ऐसे ही प्रोफेशनल्स होते हैं।'
इनमें Êयादा तादाद युवाओं की है। ऐसी शल्य क्रियाओं के लिए मशहूर डॉ. धामी भी इसे स्वीकार करते हैं, 'कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए मेरे पास आने वालों की संख्या में हर साल 30 प्रतिशत की बढ़ौत्री हो रही है। इनमें से एक-तिहाई वे लोग होते हैं, जो नई नौकरी चाहते हैं या अपनी वर्तमान नौकरी को बचाना चाहते हैं।'
कॉस्मेटिक सर्जरी इंस्टीट्यूट चलाने वाले कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. मोहन थामस स्वीकार करते हैं कि अच्छी नौकरी की ़ख्वाहिश रखने वाले लोगों की अच्छी-़खासी संख्या चीरफाड़ कराने के लिए तैयार है। 'मेरे मरीÊाों में तीन लोग हैं। जिनमें से एक बैंककर्मी, दूसरा बीमा कंपनी में और तीसरा ऑइल कंपनी का मुलाÊिाम है। तीनों को लगता है कि भद्दा दिखने की वजह से प्रमोशन में उनको अनदेखा कर दिया गया। इनमें से एक भारी-भरकम है, दूसरे के बाल लगभग ़गायब हो चुके हैं और तीसरे महाशय अपनी उम्र से Êयादा के दिखते हैं।'
वह यह भी कहते हैं कि एयरलाइंस इंडस्ट्री से जुड़े अनेकानेक लोग अपने कामकाज की ़खातिर ऑपरेशंस कराने के लिए तैयार हैं। 'इस उद्योग में लगे ऐसे लोग 200 प्रतिशत बढ़ गए हैं। ग्राउंड स्टाफ से लेकर केबिन क्रू और पायलेट तक सब सुंदर दिखना चाहते हैं।' इस बढ़ती तादाद का श्रेय उन कड़ी शर्तो को जाता है, जो इस क्षेत्र में प्रवेश करते समय किसी व्यक्ति के सामने रखी जाती हैं।
किंगफिशर एयरलाइंस के मानवाधिकार विभाग की सहायक उपाध्यक्ष रूबी आर्य के अनुसार 'Êयादातर एयर लाइंस ने एक नीति बना रखी है। यह कि फ्लाइट अटेंडेंट के लिए ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं रखा जाएगा, जिसके चेहरे या किसी अंग पर चोट का या किसी और तरह का निशान बिल्कुल सा़फ दिखाई पड़ता हो।
नाक ठीक करानाइसे राइनोप्लास्टी कहा जाता है। जिसमें नाक की हड्डी को नए आकार में ढालकर उसे सुंदर बनाया जाता है। एक दिन में संपन्न। अस्पताल में भर्ती होने की Êारूरत नहीं।लागत: 35,000 से 60,000 रुपए।
लिपोसक्शनशरीर से अतिरिक्त चर्बी निकालने के लिए किया जाने वाला ऑपरेशन। पांच से छह घंटों में पूर्ण। भर्ती होना Êारूरी नहीं।लागत: 25,000 से डेढ़ लाख रुपए तक।
उभार ठीक करानाछोटे वक्ष बड़े करने और भरे हुए दिखाने के लिए सर्जरी कराई जाती है। इनके भीतर प्रत्यारोपण भी किया जाता है। तब वह एक निश्चित साइÊा और आकार प्राप्त कर लेते हैं। सर्जरी में दो से तीन घंटे लगते हैं।लागत: 40,000 से 75,000 रुपए।प्रत्यारोपित करने की लागत (अतिरिक्त): 24,000 से 40,000 हÊार रुपए।
वक्ष उठानालटके हुए वक्षों के ऊतकों का ऑपरेशन कर उन्हें इस तरह स्थापित किया जाता है कि वक्ष ढले हुए न दिखें। निप्पल का साइÊा भी समानुपातिक रूप से बनाया जाता है। शल्यक्रिया 3 से 5 घंटों में पूरी।लागत: 35,000 से 60,000 रुपए।