News
Indians Abroad Indians Abroad न्यूयॉर्क
न्यूयार्क के टैक्सी ड्राइवरों के एक वर्ग की दो दिन की सफल हड़ताल ने भारतवंशी भैरवी देसाई (34) ने अमेरिकी श्रमिकों में अपनी नेतृत्व क्षमता का सिक्का फिर जमा दिया है। बमुश्किल पांच फीट कद और महज 50 किलो वजन वाली बेहद मृदुभाषी भैरवी कहने को तो न्यूयॉर्क टैक्सी वर्कर्स अलायंस की एक सामान्य सदस्य हैं, लेकिन उनकी नेतृत्व क्षमता गजब की है।
भैरवी ने 1998 में अलायंस की स्थापना की थी। इसी साल शहर के टैक्सी ड्राइवरों ने काम की शर्ते के विरोध में पहली बार एक दिन की हड़ताल की थी। अलायंस ने बुधवार-गुरुवार को ताजा हड़ताल सभी टैक्सियों में नई प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल अनिवार्य किए जाने के विरोध में की। इसके तहत टैक्सी चालकों के लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान लेना, वीडियो स्क्रीन और ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाना जरूरी हो जाएगा। इसके लिए 1 अक्टूबर तक का वक्त दिया गया है।
टैक्सीवालों का पक्ष :
टैक्सीवालों का कहना है कि जीपीएस लगाकर एक तरह से पुलिस वाले उनके कामकाज में सीधा दखल कर रहे हैं। क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से उनको हर ग्राहक के भुगतान पर बेवजह पांच फीसदी फीस देना पड़ेगी।