जोधपुर:
हाल में चिंकारा के अवैध शिकार मामले में जमानत पर छूटे सलमान खान को राजस्थान हाईकोर्ट ने शुक्रवार को विदेश जाने की अनुमति दे दी। जस्टिस एचआर पवार ने सलमान की याचिका पर मुक्ता आर्ट्स की फिल्म युवराज की शुटिंग के सिलसिले में उन्हें 13 से 30 सितंबर तक आस्ट्रिया और 1 से 15 अक्तूबर तक चेक रिपब्लिक की यात्रा करने की अनुमति दी है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने चिंकारा का शिकार किया था। इस मामले में उन्हें पांच साल कैद की सजा सुनाई गई है। छह दिन की सजा काटने के बाद उन्हें 31 अगस्त को जमानत दे दी गई थी।
संबंधित खबरें
* सलमान के लिए की थी दुआ: स्नेहा
* सलमान के लिए प्रार्थना करेंगे संजय
* मैं दोषी नहीं हूं : सलमान
* सलमान को जमानत मिली
* सलमान विरोधी व समर्थक आमने-सामने
* मां से मिलकर रो पड़े सलमान
* जीव सुरक्षा के आईकॉन बनें सलमान