News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़:
‘लकी’ फिल्म में सलमान खान के साथ लीड एक्ट्रेस का रोल करने वाली स्नेहा ऊलाल के लिए वह सबसे दुखद पल था, जब सलमान खान को जेल जाना पड़ा। उसने भगवान से दुआ की कि सलमान खान जल्द जेल से बाहर आ जाएं। स्नेहा ऊलाल खुश है कि भगवान ने उसकी प्रार्थना को जल्द सुन लिया। स्नेहा ऊलाल और बॉलीवुड में एंट्री करने वाले फ्रेशर एक्टर कुमार साहिल शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे।
साइड रोल मुझे पसंद नहीं : स्नेहा ने कहा, मैं लीड रोल ही करना चाहती हूं और साइड रोल करना मुझे पसंद नहीं है। साइड रोल दर्शकों के बीच अधिक पहचान नहीं बना पाते। ‘काश मेरे होते’ फिल्म में जॉनी लीवर और राजेश खन्ना ने भी एक्टिंग की और उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला।
नए प्रोजेक्ट में कर रही हूं काम: मैं ‘क्लिक’ फिल्म में काम कर रही हूं। जल्द ही दूसरी फिल्म का प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। मैं दूसरों से हटकर रोल करना पसंद करती हूं।
बॉलीवुड में एंट्री हुई है मेरी: कुमार साहिल ने बताया कि ‘काश मेरे होते’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री हुई है और मैं बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहता हूं। उसने फिल्म में इंटरनेशनल प्रोफेशनल फोटोग्राफर का रोल करते हुए काफी एन्जॉय किया। यह फिल्म टीन ऐजर्स के लिए है, इसलिए यूथ को खींचने में सफल साबित होगी।
कुमार साहिल ने बताया कि उनकी झोली में कई प्रोजेक्ट हैं, मगर उनका खुलासा अभी नहीं करना चाहता।