जालंधर: दिल्ली से अमृतसर जाने वाली स्वर्ण शताब्दी में बम की अफवाह ने रेलवे प्रशासन और यात्रियों को सांसत में डाले रखा। खबर मिलते ही जीआरपी में अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी ने पहले तो लुधियाना स्टेशन पर ट्रेन की आधे घंटे तक तलाशी ली फिर जालंधर सिटी स्टेशन पर भी पांच मिनट चैकिंग की। पूरी कवायद में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
जीआरपी के थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन की चैकिंग के लिए छह-छह जवानों की छह टीमें बनाई गईं थी। इसके अलावा एंटी सैबोटेज की भी टीम चैकिंग में शामिल थीं।
मंजीत ने बताया कि उन्हें फोन पर किसी ने सूचित किया था कि शताब्दी में विस्फोटक सामान है, जिसके चलते ट्रेन की पहले लुधियाना में चैकिंग करवाई गई बाद में सिटी स्टेशन पर।
35 मिनट लेट हुई शताब्दी
अफवाह के कारण शताब्दी सिटी रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से पहुंची। यहां भी पांच मिनट लेट हुई।