Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लंबे अरसे तक विवादों और चर्चा में रहीं ब्रिटनी स्पीयर्स आगामी रविवार को लॉस एंजिलिस में होने वाले एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स की ओपनिंग करने वाली हैं।
ब्रिटनी के चाहने वालों के लिए यह खबर बड़ी है, क्योंकि वह काफी वक्त से पॉप प्रिंसेज की वापसी की बाट जोह रहे थे। एमटीवी के सूत्रों के अनुसार यह 25 वर्षीय गायिका लंबे समय से तलाक और खराब बिहेवियर को लेकर कुछ आरोपों का सामना कर रही थी। रविवार की इस बेहतरीन शाम की ओपनिंग में ब्रिटनी अपने नए सांग ‘गिव मी मोर’ पर परफॉर्म करेंगी।
हालांकि उन्होंने इस सांग को पिछले हफ्ते ही वेब पर रिलीज कर दिया था। इसकी ओपनिंग पंक्ति ‘इट्स ब्रिटनी बिच!’ है। एमटीवी के अनुसार यह नवंबर में रिलीज होने वाले एलबम का ही एक ट्रेक है। दुनिया की चुनिंदा पॉप परियों में से एक ब्रिटनी के इस प्रयास को लोग उनकी भविष्य संवारने की एक कोशिश मान रहे हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2004 से ब्रिटनी ने अपने सिंगिंग कैरियर को शादी और बच्चों की कस्टडी के चलते रोका हुआ था।
पिछले वर्ष नवंबर से अभी तक ब्रिटनी को कई बार बगैर अधोवस्त्र के, कभी सिर मुंडवाकर तो कभी सड़क पर कार को छाता मारते हुए देखा गया। यहां तक कि अपने खराब बिहेवियर को सुधारने के लिए उन्हें मालिबू के रिहैब सेंटर भी जाना पड़ा। गुजरे वक्त को याद करें तो 2000 में ब्रिटनी सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली आर्टिस्ट थीं। 2002 में फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें दुनिया की पॉवरफुल सेलिब्रिटी की लिस्ट में भी शामिल किया था।