HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अंडे छोटे निकले

चंडीगढ़: सेना की उत्तरी कमान की विभिन्न यूनिटों में अंडों की खरीद में भारी अनियमितताओं के खुलासे के बाद कर्नल और लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के 52 अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। उन पर छोटे आकार के और मानक से कम स्तर वाले अंडों की खरीद करने और दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप है। उत्तरी कमान के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने इस घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं।

48 ग्राम से कम वेट नहीं : डायरेक्टर जनरल सप्लाई और ट्रांसपोर्ट के मानकों के मुताबिक सेना 48 ग्राम से कम वजन का अंडा नहीं खरीद सकती। 12 अंडों की ट्रे का वजन 600 ग्राम होना चाहिए, लेकिन आपूर्ति डिपो के अफसरों ने इन मानकों को परे रखकर 40 ग्राम या इससे भी कम वजन के अंडों की खरीद की। ऐसे 12 अंडों की ट्रे का वजन 480 ग्राम ही होता है।

सप्लायरों पर भी गिर सकती है गाज : सेना उसे अंडे सप्लाई करने वाले पंजाब और जम्मू के सप्लायरों से भी पूछताछ करेगी। सूत्रों के अनुसार जांच में दोषी पाए जाने पर उनके लाइसेंस रद्द हो सकते हैं।

करोड़ों की चपत : उत्तरी कमान में तीन कोर और राष्ट्रीय राइफल्स के लगभग साढ़े तीन लाख सैनिक तैनात हैं। यहां जवान और ऑफिसर को रोजाना दो अंडे देने का प्रावधान है। इस हिसाब से रोजाना छह लाख से भी ज्यादा लाखों अंडों की खरीद होती है।

* ‘अंडों की खरीद के दस्तावेजों में विसंगतियां पाई गई हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है।’
कर्नल नवतेज सिंह, सूचना कल्याण प्रकोष्ठ, उत्तरी कमान मुख्यालय





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: