bhaskar Web English
HomeNewsNational National

फीमेल को मेल बताया, टूटा यूरोप यात्रा का सपना

मुंबई उसके पासपोर्ट में केवल एक गलती हुई और परिवार के साथ यूरोप जाने का उसका सपना अधूरा रह गया। यदि आप भी पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो बेहद सतर्कता से फार्म भरें।

कांदीवली उपनगर में रहने वाली मंजू सिंह (40) ने पासपोर्ट के लिए अप्रैल में ऑनलाइन आवेदन किया था और 23 मई को दस्तावेज जमा किए थे। उन्हें अगस्त में पासपोर्ट मिला तो उसमें लिंग वाले कालम में एफ यानी फीमेल (औरत) के स्थान पर एम यानी मेल (पुरुष) लिखा हुआ था। यूरोप यात्रा के लिए तैयार मंजू को उनके एजेंट ने बताया कि पासपोर्ट में गलती हो गई है। परिवार ने भी यात्रा स्थगित कर दी क्योंकि वह मंजू को छोड़कर नहीं जाना चाहता था। एजेंट ने बताया कि गलती सुधारने में काफी समय लगेगा और यकीनन ऐसा ही हुआ। इस तरह की गलती का यह इकलौता मामला नहीं है।

एजेंट कहते हैं : अब सारा काम ऑनलाइन और आधुनिक तरीके से होता है, लेकिन इससे क्वालिटी में कमी आई है।

‘ऑनलाइन फार्म भरते समय यह गलती उस महिला से ही हुई होगी। गलती सुधार के लिए काउंटर खोला गया है। जरूरी हो तो एक दिन में भी संशोधित पासपोर्ट बनाया जाता है।’ - एचएच कोतवाल, रीजनल पासपोर्ट अफसर, मुंबई

‘अधिकारियों को सूचना दी जाए तो पासपोर्ट की गलतियां सुधार दी जाती हैं। ’ - पीएम मीणा, संयुक्त सचिव (पासपोर्ट) विदेश मंत्रालय

‘हमसे कोई गलती नहीं हुई। फार्म के दोनों सेटों में महिला का फोटो लगा हुआ है। फार्म की कई बार जांच हुई। स्थानीय पुलिस और विशेष पुलिस शाखा जांच में शामिल रहीं। क्या ये सभी चूक कर सकती हैं।’ - हरेंद्र सिंह, मंजू के पति





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: