HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

स्वास्थ्य संचालक के घर मिले 75 लाख रु.

भोपाल आयकर महकमे ने भोपाल में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के संचालक डा. योगीराज शर्मा के निवास एवं उनसे जुड़े अन्य स्थानों पर छापा मारा। उनके निवास एवं अन्य स्थानों से करीब 1 करोड़ रुपए बरामद किए गए। विभाग को दवा कंपनियों में डा. शर्मा की हिस्सेदारी और बेनामी संपत्ति के भी दस्तावेज मिले हैं। छापे की यह कार्रवाई इंदौर में चार ठिकानों पर और मुंबई व कलकत्ता में पांच- पांच ठिकानों पर भी की गई।

आयकर विभाग के अधिकारियों के दल गुरुवार की रात को इंदौर और होशंगाबाद रोड की ओर निकल गए। सौ - दो सौ किलोमीटर दूर जाकर यह दल लौटे और स्वास्थ्य विभाग के संचालक डा. योगीराज शर्मा के शक्ति नगर स्थित घर उनके सतपुड़ा भवन स्थित कार्यालय सहित कम से कम 30 स्थानों पर छापा मारा।

डा. शर्मा के जिन करीबी लोगों के यहां छापा मारा गया उनमें दवा निर्माता और आईपीएस स्कूल के संचालक अशोक नंदा, दवा निर्माता जयपाल सचदेवा, डा. शर्मा के साले राजाराम शर्मा, उनकी महिला मित्र मधु शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के अकाउंटेंट रमाकांत चतुर्वेदी व स्टोर कीपर बसंत शाक्ले भी शामिल हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश जैन के कार्यालय में भी कागजातों की छानबीन की गई। एमपी नगर में स्मृति फिल्म्स के दफ्तर में भी विभाग के अधिकारियों का एक दल पहुंचा था, लेकिन दफ्तर बंद मिला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: