HomeSportsOther Sports Other Sports

वीनस पर भी भारी पड़ी हैनिन

न्यूयार्क: शीर्ष वरीयता प्राप्त बेल्जियम की जस्टिन हैनिन हार्डेन ने अमेरिकी ओपन टेनिस स्पर्धा के सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन वीनस विलियम्स को सीधे सेटों में 7-6,6-4 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका मुकाबला पूर्व चैंपियन रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा से होगा।Henin

2003 में यहां पर खिताब जीतने वाली हैनिन ने पहला सेट टाईब्रेकर तक खींचने के बाद 7-2 से जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे सेट में उन्होंने वीनस पर हावी होकर खेलते हुए उनकी सर्विस को भंगकर सेट और मैच अपनी झोली में डाल लिया। इससे पहले हैनिन ने क्वार्टर फाइनल में वीनस की छोटी बहन सेरेना विलियम्स को मात दी थी। दूसरा सेमीफाइनल दो रूसी बालाओं के बीच खेला गया, जिसमें 2004 की चैंपियन कुज्नेत्सोवा ने तीसरे दौर में भारत की सानिया मिर्जा को हराने वाली अन्ना चकवेताद्जे को पहला सेट गंवाने के बाद 3-6,6-1,6-1 से मात दी।

2003 में ऑस्ट्रलियन ओपन के सेमीफाइनल के बाद हैनिन और वीनस के बीच यह पहली भिड़ंत थी। जीत से खुश हैनिन ने कहा कि उन्होंने मैच की शुरुआत बेहतर अंदाज में की। उनका खेल आज अविस्मिरणीय था। लेकिन थोड़ी ढिलाई देने के बाद वीनस ने अच्छी वापसी की। हार से निराश वीनस ने कहा कि उन्हें इस हार से निराशा हुई है। हालांकि उनके पेट में कुछ समस्या थी, लेकिन बेहतर खेल के लिए हैनिन को बधाई देती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: