हैदराबाद विगत 25 अगस्त को यहां हुए दो बम धमाकों के सिलसिले में पुलिस ने दो भाइयों- अब्दुल मोहम्मद (20) और अब्दुल मोमिन (25) नलगोंडा जिले के यादगिरिगुट्टा के एक मंदिर से शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया। दोनों वहां संदिग्ध हालात में घूम रहे थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि टोलीचौकी क्षेत्र के निवासी इन भाइयों से पूछताछ कर विस्फोटों में उनकी भूमिका का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विस्फोटों की जांच कर रहा विशेष जांच दल अब तक 15 से ज्यादा व्यक्तियों को हिरासत में ले चुका है।