HomeNewsRajasthanKota Kota

आईआईटी : केन्द्रीय टीम 11 को कोटा आएगी

कोटा:iit राज्य में नए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी (आईआईटी) के लिए प्रस्तावित स्थलों का अवलोकन करने के लिए पांच सदस्यीय केन्द्रीय टीम 11 सितंबर को प्रात: कोटा पहुंचेगी।

इस टीम के पांच सदस्यों में केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के संयुक्त सचिव रवि माथुर, आईआईटी कानपुर के निदेशक घांडे, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आरए यादव, आईआईआईटीएंडएम के निदेशक संजीव भार्गव, आईआईटी खड़गपुर के पूर्व निदेशक प्रो.डीबी सिंह और राज्य सरकार की ओर से तकनीकी शिक्षा सचिव जीएस संधु कोटा आएंगे। टीम के सदस्य कोटा में डाबी मार्ग पर शंभूपुरा और झालावाड़ मार्ग पर आईआईटी के लिए प्रस्तावित स्थलों का अवलोकन करेंगे। आईआईटी की उपयुक्तता की जानकारी लेने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपेगी।

वीडियो प्रजेंटेशन भी देखेगी टीम
राज्य के तकनीकी शिक्षा सचिव जीएस संधु ने बताया कि कोटा पहुंचने के बाद टीम के सदस्य 11 सितंबर को डीसीएम विश्राम गृह में आईआईटी कोटा के लिए तैयार किए गए वीडियो प्रजेंटेशन को देखेंगे। इसके अलावा वे शहर के शिक्षा संस्थानों, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के ग्रुप के साथ भी आईआईटी से संबंधित बिंदुओं पर विचार विमर्श भी करेंगे।

कोटा में ही खुलेगी आईआईटी
उच्च स्तरीय सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने कोटा में आईआईटी खोले जाने का प्रस्ताव विगत दिनों केन्द्र सरकार को भिजवा दिया है, इसलिए अब केन्द्रीय टीम अन्य शहरों के पक्ष की केवल जयपुर में ही सुनवाई करेगी। टीम के सदस्य कोटा के अलावा राज्य के अन्य किसी शहर का दौरा नहीं करेंगे। इससे राज्य में आईआईटी के लिए स्थान चयन को लेकर चल रही सभी अटकलें समाप्त हो जाएंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: