HomeSportsCricket Cricket

भारत का पहले बैटिंग का निर्णय

लॉर्डस: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी सातवें और अंतिम एक दिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। जैसे की उम्मीद की जा रही थी उसने इस अहम मुकाबले के लिए पिछले दो मैचों में दरियादिली से रन लुटाने वाले अगरकर की जगह आरपी सिंह को जगह दी है, वहीं मौजूदा सीरीज में दो बार बढ़त बनाकर बराबरी को मजबूर मेजबान टीम को करिश्माई ऑलराउंडर एंड्रयु फ्लिंटॉफ की वापसी से बल मिला है। इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक को बाहर बिठाया है। लॉर्डस में मैट प्रियोर के साथ विस्फोटक बल्लेबाज ल्युक राइट पारी की शुरुआत करेंगे।

लॉर्डस का इतिहास रहा है कि यहां पहले टॉस जीतने वाला कप्तान स्विंग गेंदबाजों के अनुकूल मौसम का लाभ लेने के लिए पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लेता है, लेकिन इस बार द्रविड़ ने इतिहास से अधिक इस सीरीज के परिणामों पर अधिक ध्यान दिया, जहां पहले विरोधी को बल् लेबाजी के लिए आमंत्रित करना घाटे का सौदा रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: