HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

रायगढ़ जेल अधीक्षक को भी नोटिस

बिलासपुर विशेष मजिस्ट्रेट पंकज कुमार सिन्हा ने बंदी को समय पर कोर्ट में प्रस्तुत न करने पर रायगढ़ जेल अधीक्षक के नाम भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने जेल अधीक्षक को बंदी के साथ 11 सितंबर को उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। रायगढ़ जेल में एक बंदी के मामले में फैसले के लिए 7 सितंबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन इस दिन आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया गया। इस पर कोर्ट ने जेल अधीक्षक के नाम नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है कि 'लंबित प्रकरण क्रमांक 401/2006 शासन विरुद्ध भुनेश्वर पाठक वगैरह में बंदी विजेन्द्र सारथी आपके कारागार में निरुद्ध है।

इस मामले में 7 सितंबर को फैसला सुनाया जाना था और इस बाबत स्पष्ट टीप बंदी के जेल वारंट में लिखी गई थी तथा इस बंदी को आवश्यक रूप से उपस्थित रखने का निर्देश आपको दिया गया था, लेकिन आपने बिना किसी उचित एवं युक्तियुक्त कारण के उपरोक्त बंदी को आज न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया और आपकी इस लापरवाही के कारण आज इस प्रकरण का अंतिम निराकरण नहीं हो सका तथा बंदी आपकी अनाधिकृत अभिरक्षा में है।

अत: 11 सितंबर को उपरोक्त बंदी को आवश्यक रूप से न्यायालय में उपस्थित करें और स्वयं उपस्थित होकर कारण दर्शित करें कि क्यों न आपके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाए?'





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: