News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़:
लिफ्ट लेकर दर्जनों लोगों को लूट का शिकार बना चुकी यमुनानगर की कमलजीत को शुक्रवार शाम चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने दबोच लिया। वह यमुनानगर की बैंक कॉलोनी में रहती है।
पुलिस के मुताबिक कमलजीत कालका और पिंजौर में भी आवारागर्दी में गिरफ्तार हो चुकी है। वह काफी समय से चंडीगढ़ और आसपास लूट की वारदातों को अंजाम दे रही थी। ३१ अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री मालिक सोहन राज को देर शाम 8 बजे कमलजीत ने सेक्टर-३२ के पास हाथ दिया, सोहन ने कार रोक दी। सोहन के कार रोकने पर कमलजीत ने उससे सेक्टर-४क् जाने के लिए लिफ्ट मांगी।
पुलिस को दिए बयान में सोहन ने बताया कि सेक्टर-४१ के पास कमलजीत ने कहा कि उसे बेचैनी हो रही है और कोल्डड्रिंक पीने की इच्छा जताई। सोहन ने मार्केट से दो कोल्डड्रिंक ली, जिसमें से एक कमलजीत को थमा दी। उसमें कुछ मिलाकर कमलजीत ने सोहन को बोतल पकड़ा दी और कहा कि उसे शक है कि उसने इसमें कुछ डाल रखा है। इसलिए वह कोल्ड ड्रिंक अदला-बदली करना चाहती है। सोहन ने कोल्ड ड्रिंक बदल ली।
कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद सोहन बेहोश हो गया और कमलजीत उसकी सोने की अंगूठी,चेन, कड़ा, मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गई। करीब दो घंटे बाद सोहन को होश आया और उसने थाना-३४ में इसकी शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मोबाइल फोन था सर्विलेंस पर
कमलजीत द्वारा चोरी किया गया सोहन का मोबाइल फोन पुलिस ने सर्विलेंस पर लगा रखा था। शुक्रवार शाम जैसे ही कमलजीत चंडीगढ़ बस स्टैंड पर उतरी। ऑपरेशन सेल की टीम ने टावर लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। * कमलजीत शहर में दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुकी है। करीब तीन-चार वारदातों का खुलासा भी हुआ है, लेकिन कई लोग शर्म या फिर बदनामी के डर से सामने नहीं आए। कमलजीत हमेशा कार चालकों को ही अपना शिकार बनाती रही है।
—विजय कुमार,इंचार्ज ऑपरेशन सेल