bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

गुड़गांव में मेडिकल हब बनेगा : सीएम

गुड़गांव आने वाले दिनों में साइबर सिटी के लोगों के साथ-साथ पूरे देश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध होंगी। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा सुशांत लोक में बनाए जा रहे सेवन स्टार मल्टी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं फोर्टिस इंटरनेशनल इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एमआईआईएमएस) का शुक्रवार को सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शिलान्यास किया।

सीएम ने कहा कि फोर्टिस गुड़गांव में इंटरनेशनल स्तर का चिकित्सा संस्थान खोलने जा रहा है, जिससे प्रदेश के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सस्ते स्तर पर मुहैया हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि गुड़गांव को प्रदेश सरकार मेडिकल हब बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के दौर में प्राइवेट डाक्टरों को हर वर्ग को सस्ती चिकित्सा सुविधा मिल सके ऐसा प्रयास करना चाहिए।

इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए हर डाक्टर को आगे आना चाहिए। सेवन स्टार मल्टी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बारे में जानकारी देते हुए फोर्टिज हेल्थ केयर के सीईओ और एमडी शिविंदर सिंह ने बताया कि एफआईआईएमएस में मरीजों को उच्चस्तरीय सेवाएं दी जाएंगी।

इस हॉस्पिटल में कैंसर, मानसिक आघात, शिशुओं की देखभाल और सौंदर्य प्रसाधन के क्षेत्र में स्तर चार की चिकित्सा सेवा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 350 बिस्तर का हॉस्पिटल खोला जाएगा। 10.7 एकड़ भू क्षेत्र में बनने वाले इस हॉस्पिटल में अलग से कैंसर रोग केन्द्र होगा। इसके अतिरिक्त हॉस्पिटल में ईएनटी, आंख, आंतरिक चिकित्सा, सामान्य सर्जरी, पलमोनोलाजी, चर्म रोग, दंत रोग, एंडोक्रइनोलोजी, हड्डी रोग, तंत्रिका रोग,हृदय विज्ञान, किडनी विज्ञान एवं अन्य बीमारियों के इलाज की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में देश व विदेश से रोगियों को लाने के लिए हेलीपैड की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे किसी भी गम्भीर बीमारी से ग्रस्त रोगी को कुछ ही क्षणों में हॉस्पिटल पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि वैसे भी इंटरनेशनल एयर पोर्ट गुड़गांव से काफी पास है, जिसका लाभ भी गम्भीर बीमारी से पीड़ित रोगियों को मिल सकेगा।

इसके अलावा ट्रामा सेंटर भी बनाया जाएगा, जिससे रोड एक्सीटेंड में पीड़ित की जान बचाई जा सके। इस मौके पर फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर के डा. सीएम भसीन व डा. राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

शुरू हुई एमआरआई गुड़गांव के सिविल हॉस्पिटल में साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से स्थापित एमआरआई मशीन का सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस मशीन के शुरू होने से गुड़गांव का सिविल हॉस्पिटल एमआरआई सुविधा वाला प्रदेश का पहला सिविल हॉस्पिटल बन गया है। मशीन का शुभारम्भ करते हुए सीएम ने कहा कि इस मशीन के शुरू होने से हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले रोगियों को काफी लाभ होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: