HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

सांसद को महिलाओं के साथ कमरे में पकड़ा

नरवाना:mp कांग्रेस सांसद आत्मा सिंह गिल के वीरवार रात यहां लोक निर्माण के रैस्ट हाउस में दो महिलाओं के साथ ठहरने पर जमकर हंगामा हुआ।

इंडियन नैशनल लोकदल के नेताओं का आरोप है कि उन्हें महिलाओं के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया जबकि सांसद ने कहा कि महिलाएं उनकी परिचित हैं। गिल वीरवार रात करीब आठ बजे एक युवती और एक महिला के साथ रैस्ट हाउस पहुंचे। इस पर इनैलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मीडिया कर्मियों को सूचित कर देर रात रैस्ट हाउस को घेर लिया।

नशे में थे गिल
शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे डीएसपी राजेंद्र बोहरिया ने नरवाना के एसडीएम के साथ मिलकर दरवाजा खुलवाया। जब इंडियन नैशनल लोकदल के नेता और मीडियाकर्मी कमरे में पहुंचे, गिल नशे की हालत में थे। रैस्ट हाउस के रजिस्टर में सांसद के रुकने की सूचना भी नहीं दर्ज थी। सांसद के साथ ठहरी महिला ने खुद को सांगरिया राजस्थान की निवासी बताया और कहा कि सांसद उसके पुराने परिचित हैं।

वहीं, युवती ने खुद को फतेहाबाद निवासी बताते हुए कहा कि वह पंजाब विश्वविद्यालय में काम से गई थी। वापसी में कोई साधन न मिलने पर वह महिला के साथ सांसद की गाड़ी से वापस आ रही थी। रात अधिक होने के कारण वे लोग रैस्ट हाउस में ही रुक गए। गिल का भी कहना है कि वे चंडीगढ़ से वापस आ रहे थे। उन्हें दोनों रास्ते में मिलीं जो उनकी पुरानी परिचित हैं।

* ‘पूरी संतुष्टि के बाद ही सभी को जाने दिया गया था। सांसद गिल ने शिकायत दर्ज कराई है कि इनैलो के लोगों ने उनकी मानहानि करने की कोशिश की है। इस शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।’
जगवंत लांबा, एसपी।

* ‘यह कोई मामला ही नहीं है। मौके पर अधिकारियों को भेजा गया था। पूरी तसल्ली कर ली गई थी। सांसद ने बताया कि महिलाएं उनकी रिश्तेदार हैं।’
युद्धवीर सिंह,जिला कलैक्टर।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: