bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

पाकिस्तान में फिर धमाका, 12 घायल

इस्लामाबाद.पाकिस्तान के पेशावर शहर में आज एक पार्किग क्षेत्र में हुए कार बम विस्फोट में 12 लोग घायल हो गए। जिस क्षेत्र में यह विस्फोअ हुआ वह सेना की छावनी का इलाका है। शहर के पुलिस प्रमुख अब्दुल मजीद खान ने पत्रकारों को बताय कि इस विस्फोट में 12 लोग घायल हुए है।

घायलों में एक महिला भी शामिल है। विस्फोट के कारण कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इस विस्फोट की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और छानबीन कर रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार को रावपिंडी में दो धमाकों में करीब 30 लोग मारे गए थे। लाल मस्जिद में हुई सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में आतंकी हमले बढ़ गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: